Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

“नागपुर: गेमिंग पार्लर की आड़ में चल रहे जुआ अड्डे पर क्राइम ब्रांच का छापा, चार आरोपी गिरफ्तार”

“नागपुर: गेमिंग पार्लर की आड़ में चल रहे जुआ अड्डे पर क्राइम ब्रांच का छापा, चार आरोपी गिरफ्तार”

नागपुर: क्राइम ब्रांच ने गेमिंग पार्लर की आड़ में चल रहे जुआ अड्डे पर मारा छापा, चार गिरफ्तार

नागपुर: क्राइम ब्रांच ने वर्धा रोड स्थित डोंगर गांव बस स्टॉप के पास चल रहे अवैध जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है। यह जुआ गेमिंग पार्लर के रूप में संचालित हो रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान लाखों रुपये की रकम और सामग्री जब्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस छापेमारी में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में शेख अखिल शेख बशीर, आसिफ शेख उर्फ सोनू हबीब शेख, मंगेश गजानन भाजीपाले और सचिन रमेश रगड़े शामिल हैं।

पुलिस ने जुआ अड्डे से सात इलेक्ट्रॉनिक गेमिंग मशीनें और नकद मिलाकर कुल ढाई लाख रुपये का माल जब्त किया है। शेख अखिल शेख बशीर इस अवैध कारोबार का मुख्य संचालक था, जबकि आसिफ शेख को निगरानी और हिसाब-किताब की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मंगेश गजानन भाजीपाले वहां नौकरी करता था और सचिन रमेश रगड़े को गेमिंग मशीन पर सट्टा लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ हिंगना पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है, और पुलिस इस अवैध जुआ नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top