IPL 2025: मलाइका अरोड़ा नए बॉयफ्रेंड संग स्पॉट? दिग्गज क्रिकेटर के साथ मैच देखने पहुंचीं
अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि एक्ट्रेस ने मूव ऑन कर लिया है और एक बिजनेसमैन के साथ उनका रिश्ता जुड़ रहा है। लेकिन अब उनका नाम एक मशहूर क्रिकेटर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली: मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीता साल उनके लिए काफी कठिन रहा, पहले अर्जुन कपूर के साथ उनका ब्रेकअप हुआ और फिर कुछ महीनों बाद उनके पिता का निधन हो गया। इस मुश्किल दौर से गुजरने के बाद अब मलाइका ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। ऐसा सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है।
दरअसल, मलाइका अरोड़ा हाल ही में आईपीएल 2025 का चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचीं। इस दौरान उन्हें एक मशहूर क्रिकेटर के साथ देखा गया, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि शायद उन्हें दोबारा प्यार मिल गया है।
क्रिकेटर संग नजर आईं मलाइका
रविवार शाम मलाइका अरोड़ा गुवाहाटी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) को सपोर्ट करने के लिए पहुंचीं। उन्होंने RR की जर्सी भी पहनी हुई थी और टीम के पूर्व मुख्य कोच एवं श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) के साथ नजर आईं। वायरल हो रही तस्वीरों में दोनों को RR के डगआउट में साथ बैठे हुए देखा जा सकता है, जिससे सोशल मीडिया पर उनके नए रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।