Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Jharkhand News: तिलैया डैम का होगा कायाकल्प, हेमंत सरकार की योजना को केंद्र की मंजूरी!

Jharkhand News: तिलैया डैम का होगा कायाकल्प, हेमंत सरकार की योजना को केंद्र की मंजूरी!

झारखंड में संवरेंगे पर्यटन स्थल: तिलैया डैम के विकास को केंद्र की मंजूरी, 34.87 करोड़ की परियोजना होगी लागू

कोडरमा जिले में स्थित तिलैया डैम को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की योजना को हरी झंडी मिल गई है। भारत सरकार ने ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के उन्नयन और वैश्विक स्तर पर उनकी ब्रांडिंग के उद्देश्य से ‘पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (SASCI) – वैश्विक पैमाने पर ऐतिहासिक पर्यटक केंद्रों का विकास’ योजना के तहत इस परियोजना को स्वीकृति दी है। इस पहल के तहत 34.87 करोड़ रुपये की लागत से डैम और उसके आसपास का क्षेत्र आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे झारखंड में पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

झारखंड का तिलैया डैम बनेगा बड़ा पर्यटन केंद्र, केंद्र सरकार से 34.87 करोड़ की योजना को मंजूरी

रांची। झारखंड का प्रसिद्ध तिलैया डैम अब एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने इसके विकास के लिए 34.87 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है, जिससे इस डैम की वैश्विक ब्रांडिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर को नया रूप दिया जाएगा।

भारत सरकार ने ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने के लिए ‘पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (SASCI) योजना’ के तहत इसे स्वीकृति दी है। इस योजना के तहत देशभर में 23 राज्यों की 40 परियोजनाओं को कुल 3295.76 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है, जिनमें झारखंड का तिलैया डैम भी शामिल है।

अब राज्य सरकार भी इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में जुट गई है। इस परियोजना से न सिर्फ कोडरमा जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top