Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नागपुर जिला परिषद की 5 साल से अटकी निधि को मिली मंजूरी

नागपुर जिला परिषद की 5 साल से अटकी निधि को मिली मंजूरी

नागपुर जिला परिषद की रुकी हुई निधि को मिली मंजूरी

नागपुर: अनुसूचित जाति और नवबौद्ध समुदाय के विकास के लिए पिछले पांच वर्षों से अटकी हुई 7 करोड़ 9 लाख 26 हजार रुपये की निधि को आखिरकार सामाजिक न्याय विभाग की मंजूरी मिल गई है। इस निधि को स्वीकृत कराने में राजस्व मंत्री और नागपुर जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अहम भूमिका रही, जिन्होंने सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट से विशेष अनुरोध किया था।

गौरतलब है कि जिला परिषद का समाज कल्याण विभाग अनुसूचित जाति और नवबौद्ध समुदाय के लिए विभिन्न विकास कार्य संचालित करता है। 2017 से 2022 तक किए गए कार्यों के लिए यह राशि सामाजिक न्याय विभाग के पास लंबित थी। इस संबंध में सामाजिक न्याय विभाग के आयुक्त, पुणे ने जनवरी 2024 में निधि स्वीकृति हेतु सामाजिक न्याय सचिव को पत्र भेजा था।

पिछले महीने जिला परिषद की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने इस मुद्दे को उठाया और चंद्रशेखर बावनकुले से हस्तक्षेप करने की अपील की। मंत्री ने तत्परता दिखाते हुए संजय शिरसाट से निधि को स्वीकृत करने का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार करते हुए सामाजिक न्याय विभाग ने मंजूरी दे दी।

निधि की स्वीकृति के बाद जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनायक महामुनी ने चंद्रशेखर बावनकुले का आभार व्यक्त किया। इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों में अनुसूचित जाति और नवबौद्ध समुदाय के विकास कार्यों को गति मिलेगी और अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top