“Bad Boy एक्ट्रेस मेगन फॉक्स चौथी बार बनीं मां, एक्स मंगेतर से अलग होने के बाद दी बेटी को जन्म”
हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन फॉक्स (Megan Fox) ने चौथी बार मां बनने की खुशी को साझा किया है। उन्होंने अपने एक्स मंगेतर मशीन गन केली (Machine Gun Kelly) से अलग होने के बाद अपनी पहली बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को एक स्पेशल वीडियो के जरिए रैपर मशीन गन केली ने इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसके बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या दोनों के रिश्ते में कोई नई शुरुआत होगी।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन फॉक्स (Megan Fox) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें एंजेलिना जोली के साथ भी जोड़ा जाता है। हाल ही में, मेगन और रैपर मशीन गन केली ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, इससे पहले दोनों के बीच अलगाव हो चुका था।
मशहूर सिंगर और रैपर मशीन गन केली (असली नाम कोल्सन बेकर) ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी नन्ही बेटी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “हमारी नन्ही परी,” और बेटी की जन्मतिथि 27 मार्च 2025 भी शामिल की।
मेगन फॉक्स के लिए यह चौथा मातृत्व अनुभव है, हालांकि, यह उनके और मशीन गन केली का पहला बच्चा है। इससे पहले, मेगन के तीन बेटे हैं—नोआ, बोधी और जर्नी—जो उनके पूर्व पति ब्रायन ऑस्टिन ग्रीन से हैं।