Headline
“मुख्यमंत्री फडणवीस के पोस्टरों से रोहित पवार को क्यों हो रहा दर्द?” – बावनकुले का तंज
वैनगंगा-नलगंगा नदी परियोजना का डीपीआर शीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश
भंडारा: तेज रफ्तार कार की ई-रिक्शा से टक्कर, 9 महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल
गणेश विसर्जन के दिन ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, चंद्रपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
नागपुर में श्रद्धा और धूमधाम से हो रहा श्री गणेश विसर्जन, मनपा ने की बड़ी मूर्तियों के लिए विशेष व्यवस्था, स्वच्छता पर भी जोर
विजय वडेट्टीवार के नेतृत्व में विदर्भ में ओबीसी संगठनों की बैठक, नागपुर में बड़े मार्च की तैयारी पर हुई चर्चा
अकोला: मंत्री, विधायक, सांसद और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने की पूज्य बाराभाई गणपति की पूजा
वंचित बहुजन अघाड़ी नेता राजेंद्र पाटोडे के बेटे पर चाकू से हमला, आक्रोशित समर्थकों ने आरोपी की गाड़ी को लगाई आग
महानगर पालिका आयुक्त व जिला कलेक्टर ने किया गणेश विसर्जन स्थलों का निरीक्षण

फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, तीन बच्चों समेत चार की मौत, दो घायल

फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, तीन बच्चों समेत चार की मौत, दो घायल

यूएस के साउथ फ्लोरिडा में एक गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई। इसके अलावा, दो अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना पेम्ब्रोक पार्क में रात 8 बजे के करीब हुई। अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत के बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

एपी, यूएस। बुधवार रात साउथ फ्लोरिडा में एक महिला और तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्रोवार्ड शेरिफ कार्यालय के अग्निशमन बचाव बटालियन प्रमुख माइकल केन ने साउथ फ्लोरिडा सन सेंटिनल को बताया कि यह गोलीबारी पेम्ब्रोक पार्क में रात लगभग 8 बजे हुई। घायल दो व्यक्तियों में एक वयस्क पुरुष और एक लड़की शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पेम्ब्रोक पार्क पुलिस के प्रवक्ता इवान रॉस ने इसे एक घरेलू घटना बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top