Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

यूपी में सड़क चौड़ीकरण, अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर!

यूपी में सड़क चौड़ीकरण, अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर!

हजरतगंज के कायाकल्प की योजना फिर से शुरू हो गई है। हिंदी संस्थान से जीपीओ तक सड़क चौड़ी की जाएगी और अतिक्रमण हटाया जाएगा। मंडलायुक्त रोशन जैकब ने सुंदरीकरण, यातायात प्रबंधन और सफाई पर ध्यान देने की बात की। वहीं, बाराबंकी में भी दो सड़कों के चौड़ीकरण और एक के नवीनीकरण का काम शुरू हो गया है, जिसका कुल बजट 33.58 करोड़ रुपये है, और यह काम अप्रैल से शुरू होगा।

लखनऊ। हजरतगंज क्षेत्र के कायाकल्प की योजना एक बार फिर से शुरू हो गई है। हिंदी संस्थान से जीपीओ तक सड़क चौड़ी करने के साथ अतिक्रमण हटाने का काम भी किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को मंडलायुक्त डा. रोशन जैकब की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए।

मंडलायुक्त ने कहा कि हजरतगंज को और आकर्षक बनाने के लिए हिंदी भवन से जीपीओ तक सड़क चौड़ी की जाएगी। इस परियोजना के लिए पीडब्ल्यूडी ने निविदाएं आमंत्रित की हैं। इसके अलावा, यातायात प्रबंधन, नो-पार्किंग जोन, साइन बोर्ड्स और ऑटो/रिक्शा के लिए विशिष्ट स्थानों का चिन्हीकरण करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके साथ ही, अतिक्रमण हटाने के लिए एक अभियान चलाने, नियमित सफाई, बेहतर लाइटिंग, जल निकासी और पेयजल आपूर्ति की स्थिति सुधारने पर भी जोर दिया गया। हजरतगंज के व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात भी कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top