Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

झारखंड को कश्मीर बनाना बंद करो: हजारीबाग में पथराव को लेकर BJP विधायकों का सरकार पर हमला

झारखंड को कश्मीर बनाना बंद करो: हजारीबाग में पथराव को लेकर BJP विधायकों का सरकार पर हमला 

हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद बीजेपी ने राज्य सरकार पर हमला बोल दिया है। बीजेपी विधायकों ने विधानसभा परिसर में कड़ा विरोध प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की। तख्तियों पर लिखे गए नारे थे— “हिंदू विरोधी सरकार होश में आओ” और “झारखंड को कश्मीर बनाना बंद करो”। विधायकों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और मामले की तुरंत जांच की मांग की।

रांची। झारखंड समाचार: हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। बीजेपी ने इस मुद्दे को लेकर विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। बीजेपी विधायकों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ तीखे नारे लगाए और विरोध जताया।

बीजेपी विधायकों ने तख्तियों पर कई नारे लिखकर लाए, जैसे “हिंदू विरोधी सरकार होश में आओ,” “झारखंड को कश्मीर बनाना बंद करो,” और “वोट बैंक के लिए एक खास समुदाय का मन बढ़ाना बंद करो।” इसके अलावा, उन्होंने हजारीबाग प्रशासन और रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने पर लगी रोक को हटाने की भी मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top