Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

गुजरात: 10 रुपये के लालच में बच्चों ने ब्लेड से काटे हाथ, वीडियो गेम बना वजह

गुजरात: 10 रुपये के लालच में बच्चों ने ब्लेड से काटे हाथ, वीडियो गेम बना वजह

गुजरात के एक प्राथमिक स्कूल में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 40 छात्रों ने वीडियो गेम से प्रेरित होकर एक-दूसरे के हाथ ब्लेड से काट दिए। एक छात्र ने अपने सहपाठियों को 10 रुपये का लालच दिया और कहा कि जो अपने हाथ काटेगा, उसे यह राशि मिलेगी। इस विचित्र प्रलोभन में आकर बच्चों ने अपने हाथ पेंसिल शार्पनर से काट डाले।

गुजरात के अमरेली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 40 छात्रों ने वीडियो गेम से प्रेरित होकर ब्लेड से अपने हाथ काट लिए। मामला मोटा मुंजियासर प्राथमिक स्कूल का है, जहां एक छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाले अन्य छात्रों को यह कहकर 10 रुपये का लालच दिया कि अगर वे अपने हाथ ब्लेड से काटेंगे, तो उन्हें ये पैसे मिलेंगे। इसके बाद, इन बच्चों ने पेंसिल शार्पनर से अपने हाथ काटे।

बताया जा रहा है कि यह घटना आठ दिनों तक छुपाए रखी गई थी, लेकिन बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा। बागासरा के एक छात्र ने इस घटना को अंजाम दिया था और बाद में अभिभावकों और सरपंच ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सरपंच ने स्कूल प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रधानाचार्य मकवाना ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि बच्चों ने वीडियो गेम से प्रभावित होकर इस खतरनाक कदम को उठाया। उन्होंने बताया कि जैसे ही यह घटना उनके ध्यान में आई, उन्होंने अभिभावकों की बैठक बुलाई और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top