Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

‘सलमान खान के बयान पर भड़कीं सोना महापात्रा, 31 साल के एज गैप पर किया गुस्सा जाहिर’

‘सलमान खान के बयान पर भड़कीं सोना महापात्रा, 31 साल के एज गैप पर किया गुस्सा जाहिर’

सलमान खान की फिल्म Sikandar रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म में सलमान 31 साल छोटी रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करते नजर आएंगे, जिसे लेकर हाल ही में सलमान ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। अब, उनके इस बयान पर सिंगर सोना मोहापात्रा ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लोकप्रिय सिंगर सोना मोहापात्रा और सलमान खान के बीच टकराव अक्सर देखने को मिलता है। सोना ने एक बार फिर सलमान को आड़े हाथों लिया है, और इस बार उनकी नाराज़गी का कारण सलमान का 31 साल की उम्र के गैप पर दिया गया बयान है।

सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान खान ने उन लोगों को जवाब दिया था, जो उनके और रश्मिका मंदाना के बीच एज गैप पर सवाल उठा रहे थे। सलमान ने कहा था कि उन्हें इसमें कोई परेशानी नहीं है, लेकिन इस बयान को लेकर सोना मोहापात्रा ने उन्हें ट्विटर पर जमकर फटकार लगाई।

सोना ने ट्वीट करते हुए लिखा, “हीरो और हीरोइन के ‘बाप’ को कोई समस्या नहीं है… फिर इनकी जब हो जाएगी, तब क्या होगा? अपनी लीडिंग लेडी के साथ 31 साल के एज गैप पर सवाल उठने पर ‘परमिशन’ जैसा जवाब देना, टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी और पैट्रियार्की की पराकाष्ठा है। क्या सलमान को नहीं लगता कि भारत बदल गया है?”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top