Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

दिल्ली से मुरथल के पराठों तक का सफर होगा आसान, अब मिनटों में होगा घंटों का रास्ता तय!

दिल्ली से मुरथल के पराठों तक का सफर होगा आसान, अब मिनटों में होगा घंटों का रास्ता तय!

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन अब सोनीपत तक पहुंचेगी, कनेक्टिविटी में होगी जबरदस्त सुधार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को दिल्ली से सोनीपत तक मेट्रो लाइन के विस्तार की मंजूरी मिल गई है। आवास और शहरी राज्य मंत्रालय ने समयपुर बादली से सोनीपत तक मेट्रो को बढ़ाने की योजना को हरी झंडी दे दी है। इस परियोजना के तहत मेट्रो नाथुपुर होते हुए सोनीपत तक पहुंचेगी, जिससे दिल्ली और हरियाणा के बीच यात्रा की सुविधा बढ़ेगी।

केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने इस विस्तार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने समयपुर बादली से नरेला तक येलो लाइन के विस्तार को मंजूरी दी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन अब इस परियोजना पर काम शुरू करेगा।

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन का विस्तार, अब सोनीपत तक जाएगी

दिल्ली मेट्रो, जो विश्वसनीयता और व्यस्तता के मामले में अव्‍वल मानी जाती है, अब अपनी येलो लाइन को हरियाणा के सोनीपत तक बढ़ाने की योजना बना रही है। इस विस्तार से दिल्ली और सोनीपत के बीच यात्रा और अधिक सुलभ होगी, साथ ही यह योजना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के अन्य हिस्सों को बेहतर तरीके से जोड़ने में मदद करेगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने परियोजना को हरी झंडी मिलने के बाद अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) पर काम करना शुरू कर दिया है। इस रिपोर्ट में परियोजना के वित्तीय और तकनीकी पहलुओं को शामिल किया जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य की शुरुआत होगी।

वर्तमान में येलो लाइन 47.2 किलोमीटर लंबी है, जो समयपुर बादली से गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर तक फैली हुई है। इस लाइन में 37 स्टेशन और 8 इंटरचेंज प्वाइंट्स हैं। अब एक नए कॉरिडोर पर काम हो रहा है, जो करीब 26.5 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 21 स्टेशन होंगे। यह लाइन रोहिणी, बवाना और नरेला जैसे क्षेत्रों को कवर करते हुए रिठाला से नाथुपुर तक जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top