Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

SBI ATM से निकले चूरन वाले नोट, 22 लाख की गिनती में जांच टीम भी रह गई हैरान

SBI ATM से निकले चूरन वाले नोट, 22 लाख की गिनती में जांच टीम भी रह गई हैरान 

मिर्जापुर में SBI ATM से निकले नकली ‘चूरन वाले’ नोट, जांच में टीम को मिले दो संदिग्ध नोट

मिर्जापुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक एटीएम से 500 रुपये के ‘चूरन वाले’ नकली नोट निकलने की घटना से हड़कंप मच गया। जैसे ही मामला सामने आया, बैंक प्रबंधन ने तुरंत जांच टीम भेजी। टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे एटीएम में रखे 22 लाख रुपये के कैश की जांच की, जिसमें उन्हें दो चूरन वाले नोट बरामद हुए।

जांच के दौरान किसी को भी एटीएम के पास भटकने नहीं दिया गया और पूरी प्रक्रिया को सख्त निगरानी में अंजाम दिया गया। फिलहाल, एटीएम में नकदी भरने वाली निजी कंपनी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अगर लापरवाही या गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मिर्जापुर/शाहजहांपुर: SBI एटीएम से निकले नकली 500 के नोट, जांच में दो ‘चूरन वाले’ नोट फिर से मिले, मशीन सील

रविवार को मिर्जापुर के टाउनहाल क्षेत्र स्थित एसबीआई एटीएम से 500 रुपये के नकली ‘चूरन वाले’ नोट निकलने की घटना ने हड़कंप मचा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसबीआई की जांच टीम कलान पहुंची और एटीएम की गहन जांच की। जांच में टीम को दो और ऐसे नोट मिले, जो मानक के अनुसार नहीं थे।

जांच टीम में एसबीआई टाउनहाल के कैश मैनेजर, रीजनल ऑफिस के उप प्रबंधक ईश्वर तलवार, शाखा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार और कस्बा इंचार्ज यशपाल सिंह शामिल रहे। जांच के दौरान किसी को भी पास नहीं आने दिया गया और मीडिया को भी दूरी पर रखा गया।

रीजनल मैनेजर ने जानकारी दी कि एटीएम से कुल 22 लाख 10 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए गए, जिनमें से दो नोट संदिग्ध पाए गए। एटीएम में नकदी डालने का जिम्मा निजी कंपनी सीएमएस प्राइवेट लिमिटेड का है, जो टाउनहाल शाखा से पैसे लेकर मशीनों में भरती है।

अधिकारियों ने बताया कि अन्य एटीएम की भी जांच की जाएगी और यदि किसी की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद मशीन को अस्थाई रूप से सील कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top