Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Nagpur Violence: फडणवीस का ‘योगी स्टाइल’ एक्शन, आरोपी फहीम खान के घर चला बुलडोजर

Nagpur Violence: फडणवीस का ‘योगी स्टाइल’ एक्शन, आरोपी फहीम खान के घर चला बुलडोजर

नागपुर हिंसा पर सख्ती: फडणवीस ने अपनाया सख्त रुख, फहीम खान से होगी ‘बुलडोजर नीति’ की शुरुआत

महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अब यूपी मॉडल की राह पकड़ ली है। नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के खिलाफ आज बुलडोजर कार्रवाई के साथ इस नई रणनीति की शुरुआत हो रही है। फडणवीस का यह कड़ा कदम साफ संकेत देता है कि अब राज्य सरकार दंगाइयों और उपद्रवियों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतेगी।

नागपुर हिंसा: मुख्य आरोपी फहीम खान के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, फडणवीस बोले—’अब कोई नहीं बचेगा’

महाराष्ट्र के नागपुर में 17 मार्च को भड़की हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए सोमवार, 24 मार्च को उनके घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि फहीम खान के घर में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है। महानगरपालिका की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंच चुकी है।

इससे पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया था और साफ संकेत दिया था कि सरकार दंगाइयों को बख्शने वाली नहीं है। उन्होंने कहा था, “जो लोग हिंसा में शामिल हैं, खासकर जिन्होंने पुलिस पर हमला किया है, उन्हें हर हाल में सबक सिखाया जाएगा।”

फडणवीस ने यह भी ऐलान किया था कि हिंसा में जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई दंगाइयों से की जाएगी—अगर वे जुर्माना नहीं भरते तो उनकी संपत्तियां जब्त करके नुकसान की भरपाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा था कि जहां ज़रूरत पड़ेगी, वहां बुलडोजर चलाया जाएगा और किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।

फहीम खान के खिलाफ यह बुलडोजर कार्रवाई फडणवीस सरकार की उसी चेतावनी का पहला बड़ा उदाहरण बन गई है।
(अपडेट जारी है…)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top