Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

DC vs LSG: विशाखापत्तनम की पिच देगी रन बरसात या करेगी विकेटों की बारिश?

DC vs LSG: विशाखापत्तनम की पिच देगी रन बरसात या करेगी विकेटों की बारिश?

आईपीएल 2025 में आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स आमने-सामने होंगे, मुकाबला विशाखापत्तनम के मैदान पर खेला जाएगा। दिल्ली ने इस सीजन वाइजैग को अपना दूसरा होमग्राउंड घोषित किया है और यहां दो मैच खेलने वाली है। टीम की कप्तानी इस बार अक्षर पटेल के हाथों में होगी, जबकि लखनऊ की अगुवाई ऋषभ पंत करेंगे। अब सबकी निगाहें पिच पर टिकी हैं—क्या बल्लेबाज़ों को मिलेगा खुलकर खेलने का मौका या गेंदबाज़ करेंगे कमाल?

IPL 2025: विशाखापत्तनम में DC बनाम LSG की टक्कर, पंत बनाम पुरानी टीम और राहुल की उपलब्धता पर सस्पेंस

आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला सोमवार को विशाखापत्तनम के डॉ. वाय एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स, ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपरजायंट्स से भिड़ेगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

इस मुकाबले की सबसे बड़ी बात है ऋषभ पंत का अपनी पुरानी टीम दिल्ली के खिलाफ उतरना—LSG ने उन्हें मेगा ऑक्शन में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं केएल राहुल, जो दो साल तक लखनऊ के कप्तान रहे, अब दिल्ली की टीम में हैं और अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ मैदान पर उतरने को तैयार हैं…अगर वो खेलते हैं।

दरअसल, राहुल की पत्नी आथिया शेट्टी गर्भवती हैं और वो इस खास पारिवारिक पल में उनके साथ रहना चाहते हैं। ऐसे में राहुल की प्लेइंग XI में मौजूदगी को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top