Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Terre Ho Jaayein Hum: अंकित गुप्ता के एक्जिट के बाद प्रियंका चाहर चौधरी के अपोजिट नजर आएंगे ये नए एक्टर?

Terre Ho Jaayein Hum: अंकित गुप्ता के एक्जिट के बाद प्रियंका चाहर चौधरी के अपोजिट नजर आएंगे ये नए एक्टर?

टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरें हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने आपसी सहमति से अपना रिश्ता खत्म कर लिया है।

सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने की खबरों के बाद उनके ब्रेकअप की अटकलें और तेज हो गईं। इसी बीच अंकित गुप्ता ने यह भी खुलासा किया है कि उन्होंने रवि दुबे और सरगुन मेहता के अपकमिंग प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है, जिससे ये चर्चाएं और भी मजबूती पकड़ रही हैं कि प्रोफेशनल और पर्सनल लेवल पर दोनों के रास्ते अब पूरी तरह अलग हो चुके हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली: टीवी के चर्चित चेहरों में से एक अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों यह खबर सामने आई कि दोनों का रिश्ता अब खत्म हो चुका है और अब यह जोड़ी न सिर्फ रियल लाइफ में अलग हो चुकी है, बल्कि ऑनस्क्रीन भी साथ नजर नहीं आएगी।

अंकित गुप्ता ने यह साफ कर दिया है कि वह रवि दुबे और सरगुन मेहता के शो “तेरे हो जाएं हम” का हिस्सा नहीं रहेंगे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, “मैंने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है। इस वक्त मुझे थोड़ा वक्त चाहिए खुद को रीचार्ज करने के लिए।” सोशल मीडिया पर दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद उनके फैंस भी हैरान हैं और इस बदलाव को लेकर मायूस दिखाई दे रहे हैं।

शो में बरुण सोबती की हो सकती है एंट्री?

अंकित के बाहर होने के बाद मेकर्स के लिए नया लीड एक्टर तलाशना एक बड़ी चुनौती बन गया था। लेकिन अब चर्चा है कि इस शो के लिए बरुण सोबती को फाइनल कर लिया गया है। इंस्टाग्राम हैंडल Gossips TV की एक पोस्ट के मुताबिक, बरुण को “तेरे हो जाएं हम” में प्रियंका के अपोजिट कास्ट किया गया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बरुण की पॉपुलैरिटी और स्क्रीन प्रेजेंस को देखते हुए फैंस इस नई जोड़ी को लेकर खासे उत्साहित हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका और अंकित की पहली मुलाकात बिग बॉस 16 के दौरान हुई थी, जहां से दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों के बीच खूब चर्चाएं बटोरी थीं। अब देखना होगा कि शो में नए लीड के साथ दर्शकों को वही कनेक्शन महसूस हो पाता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top