Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Nagpur Budget 2025: मनपा का ₹5438.61 करोड़ का बजट पेश, आयुक्त ने नहीं बढ़ाया कोई अतिरिक्त टैक्स

Nagpur Budget 2025: मनपा का ₹5438.61 करोड़ का बजट पेश, आयुक्त ने नहीं बढ़ाया कोई अतिरिक्त टैक्स

नागपुर मनपा का 5438.61 करोड़ का बजट पेश, टैक्स में नहीं हुई बढ़ोतरी, शहर में होंगे बड़े विकास कार्य

नागपुर महानगर पालिका (मनपा) आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹5438.61 करोड़ का बजट पेश किया है, जिसमें नागरिकों को राहत देते हुए किसी भी नए टैक्स की घोषणा नहीं की गई। बजट में ₹698 करोड़ का ओपनिंग बैलेंस और ₹39 करोड़ का क्लोजिंग बैलेंस दर्शाया गया है। अनुमानित आय ₹4739.74 करोड़ है, जबकि खर्च ₹5399.05 करोड़ तय किया गया है।

बजट में साफ झलकता है कि खर्च पर नियंत्रण रखते हुए मौजूदा आय स्रोतों को मजबूत करने पर ज़ोर दिया गया है। आय बढ़ाने के लिए मनपा के राजस्व विभागों को टारगेट दिया गया है और संपत्तियों से अधिक आय निकालने की रणनीति पर काम होगा।

हरित भवनों को संपत्ति कर में अधिक छूट दी जाएगी, जबकि मनपा की डिजिटल पहल के तहत संपत्तियों का रिकॉर्ड डिजिटल किया जाएगा। नागरिक सेवाएं अब व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध होंगी। शहर में 11 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन पीपीपी मॉडल पर बनाए जाएंगे और 10 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

इसके अलावा नाग नदी परियोजना, IITMS प्रोजेक्ट, जलपर्णी से हस्तशिल्प निर्माण, स्कूलों में CCTV कैमरे लगाने जैसे कई विकास कार्य इस साल शुरू होंगे। टैक्स न बढ़ाकर मनपा ने जनता को बड़ी राहत दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top