Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

**Anurag Kashyap की टिप्पणी पर Ekta Kapoor का करारा जवाब: बोलीं- “फिल्में बनानी हैं तो खुद का पैसा लगाएं”**

Anurag Kashyap की टिप्पणी पर Ekta Kapoor का करारा जवाब: बोलीं- “फिल्में बनानी हैं तो खुद का पैसा लगाएं”

अनुराग कश्यप इन दिनों अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में हैं—चाहे वो बॉलीवुड से दूरी बनाने की बात हो या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सवाल उठाने का मुद्दा। उनके तीखे और बेबाक बोल खूब वायरल हो रहे हैं। अब इस पूरे मामले में एकता कपूर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है, जिसमें उन्होंने न सिर्फ अनुराग कश्यप बल्कि निर्देशक हंसल मेहता पर भी निशाना साधा है। तो आखिर क्या है पूरा विवाद? चलिए बताते हैं…

‘Adolescence’ को लेकर अनुराग और हंसल की तारीफों पर भड़कीं एकता कपूर, सोशल मीडिया पर कसा तंज

नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क। नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ ‘Adolescence’ इन दिनों खूब सुर्खियों में है। 4 एपिसोड की इस मिनी सीरीज़ को जहां अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर जमकर सराहा, वहीं हंसल मेहता भी इसके दीवाने हो गए। अनुराग ने शो के लीड एक्टर ओवेन कूपर की तारीफ में लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा और इंडस्ट्री की तुलना में इसे बेहतर बताया।

लेकिन इन तारीफों के पीछे जो अप्रत्यक्ष कटाक्ष बॉलीवुड पर किया गया, वह एकता कपूर को रास नहीं आया। उन्होंने बिना नाम लिए इंस्टाग्राम स्टोरी में दोनों पर पलटवार किया। एकता ने लिखा, “अगर पैसा कमाने से ज्यादा फोकस आर्ट पर किया जाए तो हमारा सिनेमा भी किसी हॉलीवुड शो से कम नहीं होगा।”

इस बयान से साफ है कि एकता ने अनुराग और हंसल की टिप्पणियों को हल्के में नहीं लिया और उन्होंने भी अपने अंदाज़ में जवाब देने में देर नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top