Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Amravati: ‘मिनी मंत्रालय’ का बजट सोमवार को होगा पेश, 26 करोड़ रुपये का अनुमानित प्रावधान

Amravati: ‘मिनी मंत्रालय’ का बजट सोमवार को होगा पेश, 26 करोड़ रुपये का अनुमानित प्रावधान

अमरावती ZP बजट सोमवार को होगा पेश, 26 करोड़ रुपये का प्रस्ताव, शिक्षा-स्वास्थ्य को मिलेगी प्राथमिकता

अमरावती। जिला परिषद का संशोधित और प्रस्तावित बजट 24 मार्च, सोमवार को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीता महापात्रा वर्ष 2024-25 का संशोधित बजट और 2025-26 का प्रस्तावित बजट जिला परिषद सभागार में प्रस्तुत करेंगी। इस बार बजट का आकार बढ़कर 26 करोड़ रुपये होने की संभावना है, जो पिछले वर्ष के 22 करोड़ के बजट से 4 करोड़ ज्यादा है।

तीन वर्षों से जिला परिषद चुनाव न होने के कारण सीईओ प्रशासक के रूप में कार्य देख रही हैं, और एक बार फिर से बजट की जिम्मेदारी उन्हीं पर रहेगी। इस बार का बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों को केंद्र में रखकर तैयार किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, स्कूली छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने, महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए नई योजनाएं लागू करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। समाज कल्याण, महिला व बाल कल्याण और नि:शक्तजन कल्याण विभागों की योजनाओं के लिए भी विशेष प्रावधान किए जाने की संभावना है।

बजट तैयार करने में वित्त एवं लेखा विभाग जुटा हुआ है और जिला परिषद कार्यालय में बजट को लेकर हलचल तेज हो गई है। सोमवार को होने वाली बैठक में बजट को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top