महायज्ञ में ब्राह्मणों को परोसा गया बासी भोजन, विवाद ने लिया हिंसक रूप; फायरिंग में 3 पंडित घायल
महायज्ञ के दौरान भोजन को लेकर विवाद उस वक्त हिंसक हो गया जब पंडितों ने खराब और बासी खाना परोसे जाने का आरोप लगाया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब महायज्ञ सम्राट बाबा हरिओम के अंगरक्षक ने भीड़ पर गोली चला दी, जिसमें तीन पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए।
कुरुक्षेत्र में 1008 कुंडीय महायज्ञ के दौरान बवाल, गोलीबारी में तीन पंडित घायल, सड़क जाम कर ब्राह्मणों का प्रदर्शन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ के दौरान शनिवार को स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब भोजन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बासी और घटिया खाना परोसे जाने की शिकायत के बाद ब्राह्मणों और आयोजन समिति के बीच विवाद बढ़ गया, जो देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गया।
घटना में पंडित आशीष कुमार सहित तीन ब्राह्मणों को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है, जबकि कई अन्य ब्राह्मणों के सिर में लाठियों से चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गंभीर आरोप लगाते हुए ब्राह्मणों ने दावा किया कि यह हमला जानबूझकर किया गया और उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ है। नाराज ब्राह्मणों ने कुरुक्षेत्र–कैथल रोड पर जाम लगा दिया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।
महायज्ञ 18 मार्च से शुरू हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ब्राह्मण शामिल हुए थे। लेकिन अब यह आयोजन विवाद और हिंसा के कारण सुर्खियों में आ गया है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और मामले की जांच जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महायज्ञ के दौरान पंडितों को परोसे गए भोजन की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई गई। पंडितों का आरोप है कि उन्हें खराब और बासी खाना दिया गया, जिससे आयोजन स्थल पर तनाव फैल गया। हालात बिगड़ने पर महायज्ञ सम्राट बाबा हरिओम के निजी अंगरक्षक ने फायरिंग कर दी, जिसमें तीन पंडित घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुरुक्षेत्र महायज्ञ में फायरिंग और हिंसा, कई ब्राह्मण घायल, बड़े नेताओं की मौजूदगी के बीच मचा हड़कंप
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे 1008 कुंडीय महायज्ञ के दौरान शनिवार सुबह हिंसा और अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब आयोजकों के सुरक्षाकर्मियों द्वारा पंडितों पर फायरिंग कर दी गई। इस घटना में लखनऊ से आए ब्राह्मण आशीष तिवारी को गोली लगने की पुष्टि हुई है, जबकि लखीमपुर निवासी प्रिंस शुक्ला सहित करीब 20 से अधिक ब्राह्मणों के घायल होने की खबर है।
घटना उस समय हुई जब यज्ञ में शामिल पंडितों ने बासी और खराब भोजन को लेकर नाराजगी जताई और विरोध दर्ज कराया। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आयोजकों के सुरक्षा गार्डों और ब्राह्मणों के बीच हाथापाई और झड़प शुरू हो गई, जो फायरिंग तक पहुंच गई।
महायज्ञ में इससे पहले कई प्रमुख नेताओं की शिरकत हो चुकी है। भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी और पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा जैसे कई दिग्गज इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले चुके हैं।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। घायलों को इलाज के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि प्रदर्शनकारी ब्राह्मणों ने आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।