Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

भाजपा नेता की हैवानियत: पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली, दो की मौत, खुद पुलिस को दी वारदात की सूचना

भाजपा नेता की हैवानियत: पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली, दो की मौत, खुद पुलिस को दी वारदात की सूचना

सहारनपुर: भाजपा नेता ने परिवार पर चलाई गोलियां, दो बच्चों की मौत, पत्नी और एक बच्चा घायल

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भाजपा नेता ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी और तीन बच्चों पर गोलियां चला दीं। इस दर्दनाक घटना में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

सहारनपुर में सनसनीखेज वारदात: भाजपा नेता ने पत्नी और बच्चों पर चलाई गोलियां, दो मासूमों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य योगेश रोहिला ने अपने ही परिवार पर गोलियां चला दीं। इस भयावह हमले में उनकी 8 साल की बेटी श्रद्धा और 4 साल का बेटा शिवांश की मौत हो गई, जबकि पत्नी नेहा और 7 वर्षीय बेटा देवांश गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।

यह दर्दनाक घटना सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के सांगाखेड़ा गांव में हुई। बताया जा रहा है कि योगेश रोहिला ने अपने घर में ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर परिवार को निशाना बनाया। वारदात के बाद उसने खुद ही आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी और मौके से भागा नहीं। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और उसकी इलाज भी चल रहा था। साथ ही, पारिवारिक कलह की आशंका भी जताई जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके। इस हृदयविदारक घटना ने इलाके में मातम का माहौल बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top