ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर का सिंगल रहने पर बयान: ‘अकेले रहना कोई बुरी बात नहीं’
Malaika Arora-Arjun Kapoor: हाल ही में एक अवॉर्ड शो में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अपनी सिंगल लाइफ पर बात की और बताया कि क्यों उन्हें अकेले रहना नकारात्मक नहीं लगता।
अर्जुन कपूर ने अवॉर्ड शो में ली सिंगल स्टेटस पर चुटकी, कहा – “अकेले रहना सबके लिए फायदेमंद”
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की चर्चाएं लंबे समय से सुर्खियों में रही हैं। हाल ही में शोशा रील अवॉर्ड्स 2024 में अर्जुन कपूर ने न केवल होस्टिंग की, बल्कि अपने सिंगल स्टेटस पर मजाकिया अंदाज़ में बयान देकर सबका ध्यान खींचा।
अर्जुन ने मंच से कहा, “आज मैं अकेला ही सही… और वैसे भी, अकेले रहना मेरे लिए और आप सभी के लिए कोई बुरी बात नहीं है। सबका फायदा ही है—मुझे दो होस्ट की फीस मिलेगी और आपको मेरी कम बकवास सुननी पड़ेगी, क्योंकि अब अटेंशन स्पैन कम हो गया है।”
गौरतलब है कि अर्जुन और मलाइका ने साल 2018 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियों और पर्सनल मोमेंट्स को खुले तौर पर साझा किया, जिससे यह कपल हमेशा चर्चा में रहा। उन्होंने करीब आठ साल तक एक-दूसरे को डेट किया, और फैंस को उम्मीद थी कि ये रिश्ता शादी में बदलेगा।
हालांकि, 2024 की शुरुआत में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं। बाद में अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के दौरान खुद पुष्टि की कि वह अब सिंगल हैं।