Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

अमेरिका में भारतीय छात्रों पर कार्रवाई के बाद विदेश मंत्रालय की चेतावनी: ‘स्थानीय कानूनों का करें पालन’

अमेरिका में भारतीय छात्रों पर कार्रवाई के बाद विदेश मंत्रालय की चेतावनी: ‘स्थानीय कानूनों का करें पालन’

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों पर हालिया कार्रवाई को लेकर विदेश मंत्रालय ने चिंता जताई है। जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी के छात्र बदर खान सूरी को हमास के समर्थन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि कोलंबिया यूनिवर्सिटी की छात्रा रंजनी श्रीनिवासन का वीजा रद्द कर दिया गया।

इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नागरिकों को विदेश में रहते हुए स्थानीय कानूनों का पालन करना चाहिए। मंत्रालय ने सभी छात्रों और प्रवासियों को सतर्क रहने और कानून के दायरे में रहकर अपनी गतिविधियों को अंजाम देने की सलाह दी है।

अमेरिका में भारतीय छात्रों पर कार्रवाई को लेकर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया, कहा – स्थानीय कानूनों का करें पालन

नई दिल्ली। अमेरिका में हाल ही में दो भारतीय छात्रों पर हुई सख्त कार्रवाई के बाद विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए छात्रों को सतर्क रहने और स्थानीय कानूनों का पालन करने की सलाह दी है।

जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में पोस्टडॉक्टरल फेलो बदर खान सूरी को हमास के कथित समर्थन और “दुष्प्रचार फैलाने” के आरोप में अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी ने हिरासत में लिया है। वहीं कोलंबिया यूनिवर्सिटी की छात्रा रंजनी श्रीनिवासन का वीजा रद्द कर दिया गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दोनों छात्रों ने अब तक अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास से किसी प्रकार की सहायता के लिए संपर्क नहीं किया है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मंत्रालय की ओर से आव्रजन नीति में कोई दखल नहीं दिया जा सकता, लेकिन भारतीय नागरिकों को हमेशा स्थानीय नियमों और कानूनों का सम्मान करना चाहिए। इस घटनाक्रम के बाद विदेश मंत्रालय ने सभी भारतीय छात्रों से विदेशों में जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top