Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

IPL 2025: ऑक्शन में रहे अनसोल्ड, फिर बैकडोर से मिली एंट्री; इन चार खिलाड़ियों की चमकी किस्मत, जानें किसे मिला मौका

IPL 2025: ऑक्शन में रहे अनसोल्ड, फिर बैकडोर से मिली एंट्री; इन चार खिलाड़ियों की चमकी किस्मत, जानें किसे मिला मौका

IPL 2025 Unsold Players: ऑक्शन में नहीं मिला खरीदार, फिर भी चमकी किस्मत, ये चार खिलाड़ी खेलेंगे लीग

अब तक चार ऐसे खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी किस्मत अचानक पलट गई है। ये खिलाड़ी IPL 2025 ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बावजूद टूर्नामेंट में खेलने का मौका पा चुके हैं

IPL 2025 Unsold Players: ऑक्शन में अनसोल्ड रहे ये खिलाड़ी, चोटिल प्लेयर्स की जगह मिली टीम में एंट्री

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है, जहां पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं और इसी बीच कई टीमें चोटिल खिलाड़ियों की जगह नए प्लेयर्स को मौका दे रही हैं

अब तक चार ऐसे खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं, जो आईपीएल 2025 की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन अब टीमों में शामिल होकर टूर्नामेंट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इसके अलावा, एक और खिलाड़ी के शामिल होने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। आइए जानते हैं कौन से खिलाड़ी किस टीम में और किसकी जगह शामिल हुए हैं

1. चेतन सकारिया (कोलकाता नाइट राइडर्स)

आईपीएल 2025 की नीलामी में कोई भी टीम चेतन सकारिया पर दांव नहीं लगाना चाहती थी, लेकिन उमरान मलिक के चोटिल होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को केकेआर ने 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर साइन किया है।

2. मुजीब उर रहमान (मुंबई इंडियंस)

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान को भी ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था, लेकिन अल्लाह गजनफर के चोटिल होने के बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2 करोड़ रुपये की कीमत पर टीम में शामिल कर लिया। मुजीब इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं।

3. कार्बिन बॉश (मुंबई इंडियंस)

दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर कार्बिन बॉश को भी नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था। हालांकि, लिजार्ड विलियम्स के चोटिल होने के बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। नीलामी में बॉश का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, लेकिन अब वह आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे।

4. वियान मूल्डर (सनराइजर्स हैदराबाद)

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 के लिए इंग्लैंड के ब्रायडन कार्स को टीम में शामिल किया था, लेकिन चोट के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह टीम ने दक्षिण अफ्रीका के वियान मूल्डर को 75 लाख रुपये में साइन कर लिया। मूल्डर को भी आईपीएल नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था

आईपीएल 2025 में ये अनसोल्ड खिलाड़ी अब अपनी नई टीमों के साथ खेलते हुए नजर आएंगे और उनके पास खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा।

शार्दुल ठाकुर की भी हो सकती है आईपीएल 2025 में एंट्री, एलएसजी के साथ दिखे मैदान पर

इन चार खिलाड़ियों के अलावा, शार्दुल ठाकुर, जिन्हें फैंस ‘लॉर्ड’ के नाम से जानते हैं, के भी आईपीएल 2025 के 18वें सीजन में खेलने की संभावना जताई जा रही है। हाल ही में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में मैदान पर पसीना बहाते हुए देखा गया। हालांकि, वह किसी खिलाड़ी की जगह टीम में शामिल होंगे या किसी अन्य भूमिका में एलएसजी के साथ जुड़े हैं, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top