Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

वाहन धारकों के लिए राहत: HSRP नंबर प्लेट की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 30 जून 2025 तक करा सकेंगे फिटिंग

वाहन धारकों के लिए राहत: HSRP नंबर प्लेट की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 30 जून 2025 तक करा सकेंगे फिटिंग

HSRP नंबर प्लेट की अंतिम तारीख बढ़ी, वाहन मालिकों को मिली राहत

नागपुर: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि उच्च सुरक्षा नोंदणी क्रमांक पाटी (HSRP) लगाने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 जून 2025 कर दी गई है। परिवहन विभाग ने यह निर्णय तकनीकी समस्याओं और प्लेट न लगवा पाने वाले वाहन मालिकों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए लिया है।

केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार, अप्रैल 2019 से पहले निर्मित सभी वाहनों के लिए HSRP नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया था। पहले इसकी अंतिम तारीख मार्च 2025 थी, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कतें, स्लॉट न मिलना और सर्वर एरर जैसी समस्याओं के कारण कई वाहन मालिक अब तक प्लेट नहीं लगवा सके थे। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने समय सीमा तीन महीने और बढ़ाने का निर्णय लिया

परिवहन विभाग के अनुसार, HSRP नंबर प्लेट से वाहन चोरी और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। इसमें यूनिक नंबर और बारकोड होता है, जिससे गाड़ियों की पहचान और ट्रेसिंग आसान होगी। HSRP नंबर प्लेट के बिना वाहन चलाने पर चालान या कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है

वाहन मालिक अधिकृत वेबसाइट या परिवहन विभाग के पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्लॉट बुक करने के बाद नजदीकी फिटमेंट सेंटर पर जाकर प्लेट लगवाई जा सकती है। परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द HSRP नंबर प्लेट लगवा लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top