Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Nagpur: गुमगांव में दिल दहला देने वाली घटना, कुत्तों के हमले में दो वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

Nagpur: गुमगांव में दिल दहला देने वाली घटना, कुत्तों के हमले में दो वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

Nagpur: गुमगांव में कुत्तों के हमले से दो वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत

नागपुर: हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के गुमगांव इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुल के नीचे खेल रही दो वर्षीय मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

खेलते-खेलते बच्ची पहुंची पुल के नीचे, कुत्तों ने बना लिया निशाना

मृत बच्ची की पहचान हर्षिता मजदूर राम सिंह की तीसरी संतान के रूप में हुई है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है, जब हर्षिता की मां कपड़े धोने के लिए गुमगांव नदी के पास गई थी। इसी दौरान बच्ची खेलते-खेलते पुल के नीचे पहुंच गई, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।

कपड़े धोने के बाद जब हर्षिता की मां ने उसे आसपास नहीं देखा, तो घबराकर खोजबीन शुरू की। कुछ ही देर में उसे बच्ची का खून से लथपथ शव पुल के नीचे पड़ा मिला, जबकि आसपास कुत्तों का झुंड मंडरा रहा था।

पुलिस जांच में जुटी, स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही हिंगना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द निकाला जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top