Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Bihar Mahadalit Survey: पोर्टल के जरिए होगा महादलितों का सर्वे, घर-घर पहुंचेगी टीम

Bihar Mahadalit Survey: पोर्टल के जरिए होगा महादलितों का सर्वे, घर-घर पहुंचेगी टीम

शिवहर जिले में महादलित समुदाय के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए एक व्यापक सर्वेक्षण शुरू किया जा रहा है। यह सर्वेक्षण ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें महादलित परिवारों की शिक्षा, आर्थिक स्थिति और सामाजिक हालात का आकलन किया जाएगा।

सर्वेक्षण के नतीजों के आधार पर महादलित समुदाय के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू किया जाएगा, जिससे उनके विकास को नई गति मिलेगी।

बिहार में महादलित सर्वेक्षण शुरू, पोर्टल के जरिए होगा डेटा अपलोड, घर-घर पहुंचेगी टीम

शिवहर: महादलित समुदाय के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखते हुए जिले में विस्तृत सर्वेक्षण शुरू किया जा रहा है। यह सर्वेक्षण पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें महादलित परिवारों की शिक्षा, आर्थिक स्थिति और सामाजिक हालात की जानकारी ऑनलाइन अपलोड की जाएगी।

11 बिंदुओं पर होगी जानकारी दर्ज

विकास रजिस्टर वर्जन 2 के तहत कौशल विकास, बिजली, जलापूर्ति, शौचालय, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वास भूमि और स्वास्थ्य समेत 11 प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जाएगी।

समाहरणालय में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

सर्वेक्षण को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बुधवार को समाहरणालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले के पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

घर-घर जाकर होगा सर्वेक्षण

टीम महादलित परिवारों के घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेगी और उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करेगी। इससे प्रशासन को महादलित समुदाय की वास्तविक स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी और उनके उत्थान के लिए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top