Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

महाराष्ट्र के सरकारी स्कूलों में इसी सत्र से लागू होगा CBSE पैटर्न, मंत्री दादा भुसे ने सदन में की घोषणा

महाराष्ट्र के सरकारी स्कूलों में इसी सत्र से लागू होगा CBSE पैटर्न, मंत्री दादा भुसे ने सदन में की घोषणा

महाराष्ट्र के सरकारी स्कूलों में इसी सत्र से लागू होगा CBSE पैटर्न, शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने की घोषणा

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने का निर्देश जारी किया है। इसी शैक्षणिक वर्ष से महाराष्ट्र बोर्ड के स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न लागू किया जाएगा, जिसका उद्देश्य छात्रों की शिक्षा स्तर में सुधार करना है।

राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने विधान परिषद में इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई पिछली बैठक के बाद इस मुद्दे पर समीक्षा की गई थी। अब सीबीएसई पैटर्न लागू होने से छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।

तीसरी से बारहवीं तक लागू होगा नया पाठ्यक्रम

मंत्री दादा भुसे ने बताया कि राज्य में तीसरी से बारहवीं तक के स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने के लिए गठित सुकाणू समिति की रिपोर्ट को मंजूरी दे दी गई है। भाजपा नेता और विधायक प्रसाद लाड द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सीबीएसई के पाठ्यक्रम के तहत मराठी में पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी, और 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी।

महाराष्ट्र को फिर से शिक्षा में अग्रणी बनाने की तैयारी

हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय में अगले 100 दिनों के लिए सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की थी। इस दौरान शालेय शिक्षण विभाग को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र को स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में फिर से अग्रणी राज्य बनाया जाएगा।

इसके तहत सीबीएसई पैटर्न को राज्य में लागू करने और राज्य की आवश्यकताओं के अनुसार उसमें सुधार करने की योजना बनाई गई है। शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि इस पहल से राज्य में शैक्षणिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top