Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

बेटिंग ऐप के प्रचार में फंसे 25 सेलिब्रिटी, पुलिस ने दर्ज की FIR

बेटिंग ऐप के प्रचार में फंसे 25 सेलिब्रिटी, पुलिस ने दर्ज की FIR

बेटिंग ऐप के प्रचार में फंसे टॉलीवुड के बड़े सितारे, पुलिस ने दर्ज की FIR

हैदराबाद: बेटिंग ऐप्स के प्रचार को लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के बाद अब टॉलीवुड के नामी एक्टर्स के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ टॉप स्टार्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस मामले में आगे और भी कार्रवाई हो सकती है। इससे तेलंगाना फिल्म इंडस्ट्री और सरकार के बीच विवाद बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और फिल्मी सितारों पर ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स का प्रचार करने का आरोप लगा था। इसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू की थी और अब टॉलीवुड के कई बड़े नामों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

आगे इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं, जिसके चलते फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है।

बेटिंग ऐप के प्रचार में फंसे टॉलीवुड के बड़े सितारे, राणा दग्गुबाती, विजय देवरकोंडा समेत 25 सेलेब्स पर FIR

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली: अवैध बेटिंग ऐप्स के प्रचार में टॉलीवुड के कई बड़े सितारे फंसते नजर आ रहे हैं। इस मामले में राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और मांचू लक्ष्मी समेत 25 सेलेब्रिटीज के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

बिजनेसमैन की शिकायत पर हुई FIR

अवैध ऐप्स के प्रमोशन को लेकर इन सेलेब्स के खिलाफ बिजनेसमैन फनींद्र शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। साइबराबाद पुलिस ने 6 टॉलीवुड एक्टर्स और 19 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के खिलाफ सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

इस कार्रवाई के बाद टॉलीवुड में हलचल तेज हो गई है, और यह मामला आगे और विवाद खड़ा कर सकता है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top