Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Nagpur Violence: नागपुर के इतिहास में पहली बार, जब पूरा शहर सो रहा था, तब रात 2:50 बजे कोर्ट में जारी थी जिरह

Nagpur Violence: नागपुर के इतिहास में पहली बार, जब पूरा शहर सो रहा था, तब रात 2:50 बजे कोर्ट में जारी थी जिरह

नागपुर की न्यायपालिका के इतिहास में पहली बार एक अनोखा मामला सामने आया। सोमवार को हुई हिंसा के बाद जहां एक तरफ हिंसा प्रभावित इलाकों में पुलिस तैनात थी, वहीं दूसरी ओर कोर्ट में देर रात तक जिरह जारी थी।

नागपुर की न्यायपालिका के इतिहास में ऐसा मामला पहली बार सामने आया। सोमवार को हुई हिंसा के बाद जहां हिंसा प्रभावित इलाकों में पुलिस चौकसी बढ़ा रही थी, वहीं नागपुर समेत पूरे महाराष्ट्र में तनाव का माहौल बना हुआ था। नेता और कार्यकर्ता शांति बनाए रखने की अपील कर रहे थे। रात 12 बजे के बाद पूरा शहर सन्नाटे में डूब चुका था, लेकिन इसी दौरान नागपुर न्यायालय की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सुल्ताना मैमुना की अदालत में रात 2:50 बजे तक सुनवाई चलती रही। जब पूरा शहर गहरी नींद में था, तब कोर्ट में बहस जारी थी और दलीलें पेश की जा रही थीं।

नागपुर के महल इलाके में सोमवार को भड़की हिंसा के कारण माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। बड़े पैमाने पर हुई हिंसा और आगजनी के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है और कई स्थानों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top