Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

दिल्ली डबल मर्डर केस: पुराना केयरटेकर गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला गुनाह, बताया पूरा प्लान

दिल्ली डबल मर्डर केस: पुराना केयरटेकर गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला गुनाह, बताया पूरा प्लान

दिल्ली डबल मर्डर केस: पुलिस ने पुराने केयरटेकर को किया गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला गुनाह

नई दिल्ली: कोहाल एन्क्लेव में बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस ने मामले में फरार चल रहे पुराने केयरटेकर को उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान रवि के रूप में हुई है, जिसने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

रवि ने किया साजिश का खुलासा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रवि ने खुलासा किया कि उसने ही नए केयरटेकर को बिना नाम और पते के बुजुर्ग दंपती के पास भेजा था। यही नहीं, उसने नए केयरटेकर को लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए भी उकसाया था।

रवि ने बताया कि वारदात से पहले ही लूटे गए गहनों और नकदी में हिस्सेदारी तय कर ली गई थी। पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया, जिससे शक की कोई गुंजाइश न रहे। पुलिस अब नए केयरटेकर की तलाश में जुट गई है, ताकि इस मामले से जुड़ी बाकी कड़ियों को भी सुलझाया जा सके।

जांच जारी
फिलहाल, पुलिस आरोपित से आगे की पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था। साथ ही, लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top