Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Nagpur: गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, गुस्साए युवक ने पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या की

Nagpur: गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, गुस्साए युवक ने पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या की

नागपुर: गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नागपुर। शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे युवक को टोकना एक पड़ोसी को इतना महंगा पड़ गया कि उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह दिल दहला देने वाली घटना रविवार रात नागपुर के राहुल नगर झोपड़पट्टी परिसर में हुई। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

क्या है पूरा मामला?

हत्या का शिकार हुए 35 वर्षीय अंकुश देवगिरकर ने अपने पड़ोसी 19 वर्षीय आयुष मंडपे को गाली-गलौज करने से मना किया था। आयुष, जो बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है, अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर चौक पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। इसी दौरान अंकुश वहां पहुंचा और उसे ऐसा करने से रोका।

इस पर दोनों के बीच बहस हो गई और अंकुश ने गुस्से में आयुष की कॉलर पकड़ ली। इस अपमान से नाराज होकर आयुष अपने घर गया और सब्जी काटने वाला चाकू लेकर वापस लौटा। उसने अंकुश पर तीन बार हमला किया और मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल अंकुश को तुरंत मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या के बाद इलाके में बवाल

घटना के बाद अंकुश के दोस्तों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर तोड़फोड़ कर दी, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में कर लिया।

धंतोली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आयुष को छत्रपति चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

इस घटना ने एक बार फिर समाज में बढ़ती हिंसा और गुस्से के खतरनाक नतीजों को उजागर कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top