Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

क्या एक छोटी सी गोली बनेगी Ebola Virus का इलाज? बंदरों पर सफल परीक्षण से नई उम्मीद जगी

क्या एक छोटी सी गोली बनेगी Ebola Virus का इलाज? बंदरों पर सफल परीक्षण से नई उम्मीद जगी

Ebola Virus के खिलाफ कारगर साबित हो सकती है एक छोटी गोली, बंदरों पर सफल परीक्षण से नई उम्मीद

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास मेडिकल ब्रांच के वायरोलॉजिस्ट थॉमस गीसबर्ट और उनकी टीम ने Ebola Virus के इलाज को लेकर एक महत्वपूर्ण अध्ययन किया, जिसे ‘साइंस एडवांसेज’ पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। इस शोध में ओबेल्डेसिविर नामक एंटीवायरल दवा का परीक्षण किया गया, जो रेमडेसिविर का ओरल फॉर्म है और जिसे पहले कोविड-19 के इलाज के लिए विकसित किया गया था।

शोधकर्ताओं ने रहसस मैकाक और साइनोमोलगस मैकाक प्रजाति के बंदरों को Ebola Virus के मैकोना वेरिएंट से संक्रमित किया। इसके बाद 10 बंदरों को रोजाना ओबेल्डेसिविर की गोली दी गई, जबकि तीन बंदरों को बिना किसी उपचार के छोड़ दिया गया। नतीजों में पाया गया कि जिन बंदरों को दवा दी गई, वे स्वस्थ रहे, जबकि बिना इलाज वाले तीनों बंदरों की मौत हो गई।

यह अध्ययन संकेत देता है कि ओबेल्डेसिविर Ebola Virus के खिलाफ एक प्रभावी उपचार बन सकता है। अब वैज्ञानिक इस दवा के मानव परीक्षण की संभावनाओं पर काम कर रहे हैं, जिससे भविष्य में इबोला जैसी घातक बीमारी के इलाज की राह खुल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top