Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

PM मोदी से मिले CM देवेंद्र फडणवीस, नागपुर एयरपोर्ट विकास और गढ़चिरोली को स्टील सिटी बनाने पर चर्चा

PM मोदी से मिले CM देवेंद्र फडणवीस, नागपुर एयरपोर्ट विकास और गढ़चिरोली को स्टील सिटी बनाने पर चर्चा

PM मोदी से मिले CM फडणवीस, गढ़चिरोली को स्टील सिटी बनाने और नागपुर एयरपोर्ट विकास पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस बैठक में गढ़चिरोली को स्टील सिटी और माइनिंग हब के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग की मांग की गई। फडणवीस ने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार द्वारा पोलाद स्टील क्षेत्र में उठाए गए कदमों की जानकारी दी और गढ़चिरोली को राष्ट्रीय स्तर पर स्टील उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की।

बैठक में नागपुर एयरपोर्ट के विस्तार कार्य को गति देने पर भी विचार हुआ। पीएम मोदी ने इससे जुड़े केंद्रीय मुद्दों को सुलझाने के लिए सकारात्मक रुख दिखाया।

इसके अलावा, स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं को 15वें वित्त आयोग के तहत निधि जारी करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई, जिस पर प्रधानमंत्री ने सहमति जताई

मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस अवसर पर मुंबई में आयोजित होने वाली वर्ल्ड ऑडियो, विजुअल और एंटरटेनमेंट समिट के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। यह समिट 1 से 4 मई तक आयोजित होगी। साथ ही, IIT की तर्ज पर मुंबई में ‘Indian Institute of Creative Technology’ (IICT) स्थापित करने की योजना पर भी चर्चा हुई, जिसके लिए केंद्र सरकार ने वित्तीय सहायता का आश्वासन दिया

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top