Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Maharashtra Politics: विजय वडेट्टीवार की प्रतिक्रिया, कहा – पटोले ने फैसला लेने में की जल्दबाजी

Maharashtra Politics: विजय वडेट्टीवार की प्रतिक्रिया, कहा – पटोले ने फैसला लेने में की जल्दबाजी

विजय वडेट्टीवार ने नाना पटोले के प्रस्ताव पर दी प्रतिक्रिया, कहा – फैसला लेने में की जल्दबाजी

नागपुर, 16 मार्च – महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तब बढ़ गई जब कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने एकनाथ शिंदे और अजित पवार को महायुति सरकार छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि दोनों नेता कांग्रेस में आते हैं, तो पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार है।

इस बयान पर महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीति में न कोई स्थायी दोस्त होता है और न ही स्थायी दुश्मन। परिस्थितियों के अनुसार फैसले बदलते रहते हैं। हालांकि, उन्होंने पटोले के बयान को लेकर यह भी कहा कि उन्होंने थोड़ा जल्दबाजी कर दी है।

शनिवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान वडेट्टीवार ने कहा, “हमने नाना पटोले का बयान देखा है। राजनीति में समीकरण समय के अनुसार बदलते रहते हैं। आज जो चर्चाएं हो रही हैं, उनके आधार पर कल क्या होगा, यह कहना मुश्किल है। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि नाना पटोले ने यह बयान देने में जल्दबाजी दिखाई है।”

पटोले के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नई अटकलें लगाई जा रही हैं, हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस पर सतर्क प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top