Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Breaking News: चंद्रपुर के नागभीड़ में दर्दनाक हादसा, घोड़ाझरी तालाब में डूबने से पांच युवकों की मौत

Breaking News: चंद्रपुर के नागभीड़ में दर्दनाक हादसा, घोड़ाझरी तालाब में डूबने से पांच युवकों की मौत

चंद्रपुर: घोड़ाझरी तालाब में डूबने से पांच युवकों की मौत, पार्टी मनाने गए थे युवक

चंद्रपुर, 15 मार्च – महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के नागभीड़ स्थित घोड़ाझरी तालाब में डूबने से पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान जनक गावंडे, यश गावंडे, अनिकेत गावंडे, तेजस गावंडे और तेजस ठाकरे के रूप में हुई है। ये सभी युवक चिमूर तालुका के साठगांव कोलारी के निवासी थे।

पार्टी के दौरान हुआ हादसा

सूत्रों के अनुसार, ये सभी युवक घोड़ाझरी तालाब के पास पार्टी मनाने गए थे। इसी दौरान तालाब में नहाने के दौरान यह हादसा हो गया। पांचों युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

बचाव दल ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। बचाव दल ने शवों को तालाब से बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इलाके में शोक की लहर

इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन ने तालाब के आसपास सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top