Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार: बिना छाती खोले नवजात के फेफड़ों की सफल सर्जरी

AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार: बिना छाती खोले नवजात के फेफड़ों की सफल सर्जरी

AIIMS के डॉक्टरों की अनोखी सर्जरी: बिना छाती खोले दूरबीन से चार वर्षीय बच्चे के फेफड़े की सफल सर्जरी

नई दिल्ली, 15 मार्च – AIIMS के बाल शल्य चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों ने एक अनोखी उपलब्धि हासिल करते हुए चार वर्षीय बच्चे के फेफड़ों की बिना छाती खोले सफल सर्जरी की है। डॉक्टरों ने थोरोस्कोप (दूरबीन) तकनीक का उपयोग कर छोटे-छोटे छेदों के माध्यम से बच्चे के फेफड़े के सूज चुके हिस्से को हटा दिया

तेजी से ठीक हुआ बच्चा

बच्चे की सर्जरी दस दिन पहले हुई थी और महज दो दिन बाद ही उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।

क्या थी समस्या?

AIIMS के बाल रोग सर्जन डॉ. विशेष जैन ने बताया कि बच्चे के फेफड़े जन्म से ठीक से विकसित नहीं हुए थे। उसके दाएं फेफड़े में सूजन थी, जिससे वह बाएं फेफड़े को भी दबा रहा था, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

कैसे हुई सर्जरी?

  • डॉक्टरों ने छोटे-छोटे छेद कर दूरबीन की मदद से बढ़े हुए फेफड़े को निकाला
  • इस तकनीक से खून की कमी कम हुई और सर्जरी के बाद रिकवरी तेजी से हुई
  • पारंपरिक ओपन-चेस्ट सर्जरी की तुलना में कम दर्द और संक्रमण का खतरा रहा।

बच्चे के परिजनों ने जताया आभार

परिजनों ने AIIMS के डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उनके लिए चमत्कार से कम नहीं

AIIMS के डॉक्टरों का मानना है कि यह तकनीक भविष्य में बच्चों की जटिल सर्जरी को और आसान और सुरक्षित बना सकती है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top