Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

मोहाली में पार्किंग विवाद में साइंटिस्ट की हत्या, गिरेबान पकड़कर मुक्के मारे और फिर धक्का दिया

मोहाली में पार्किंग विवाद में साइंटिस्ट की हत्या, गिरेबान पकड़कर मुक्के मारे और फिर धक्का दिया

मोहाली में पार्किंग विवाद में वैज्ञानिक की मौत, इलाज के दौरान हुआ निधन

जागरण संवाददाता, मोहाली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) मोहाली में कार्यरत एक वैज्ञानिक की पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद मौत हो गई। मृतक वैज्ञानिक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है, जो सेक्टर 66, मोहाली का निवासी था। अभिषेक लंबे समय से बीमार था और उसकी दोनों किडनियों में समस्या थी। उसका इलाज मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था।

घटना मंगलवार देर शाम की है, जब अभिषेक का अपने पड़ोसी युवक से पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने के बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई, और इस दौरान अभिषेक को युवक ने धक्का दे दिया। धक्का लगने के बाद अभिषेक गिरकर बेहोश हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फेज-11 थाना प्रभारी गगनदीप ने बताया कि उन्हें फोर्टिस अस्पताल से इस घटना की सूचना मिली है, लेकिन परिवार की तरफ से अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

पुलिस अब इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top