Headline
ओबीसी महासंघ अध्यक्ष बबनराव तायवाड़े ने डॉक्टर आत्महत्या मामले पर दुख व्यक्त किया, SIT गठित कर जांच की मांग की
BJP विधायक फुके का ‘कमीशन’ बम: भंडारा नगर परिषद में करोड़ों के घोटाले का दावा
मुख्यमंत्री फडणवीस का ऑपरेशन क्लीनअप: अवैध बांग्लादेशियों की ब्लैकलिस्ट तैयार, फर्जी दस्तावेज़ होंगे रद्द
उपराजधानी नागपुर में बेमौसम बारिश की दस्तक; सुबह से जारी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी किया
नागपुर: भाई दूज मनाने जा रहे पिता-पुत्री की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खापरी मार्ग पर हुई दुर्घटना
धंतोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमडी पाउडर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹8.73 लाख का माल जब्त
काछीपुरा में BKC की तर्ज़ पर बनेगा भव्य व्यावसायिक केंद्र; नितिन गडकरी ने 20 अंतरराष्ट्रीय मार्केट और 4 स्पोर्ट्स सेंटर की घोषणा की
उपराजधानी नागपुर में मौसम का मिजाज बदला, शाम को झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत
यूपी: संभल में चलती कार में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Mumbai Police Advisory: इस बार एक ही दिन में होली और जुमे की नमाज, मुंबई पुलिस ने जारी की सख्त एडवाजरी

Mumbai Police Advisory: इस बार एक ही दिन में होली और जुमे की नमाज, मुंबई पुलिस ने जारी की सख्त एडवाजरी

14 मार्च को देशभर में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खुशी के मौके पर सभी जगह उल्लास का माहौल है। वहीं, होली से पहले मुंबई पुलिस ने सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए जनता के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।

मुंबई: देशभर में होली का उल्लास फैला हुआ है और होली की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार होली के साथ रमजान का महीना भी शुरू हो रहा है, जिससे मुंबई पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है। सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए, होली, होलिका दहन और अन्य होली से जुड़े कार्यक्रमों के लिए मुंबई पुलिस ने कड़ी एडवाइजरी जारी की है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो।

मुंबई पुलिस ने यह एडवाइजरी 12 से 18 मार्च 2025 तक लागू रखने की घोषणा की है। रमजान महीने को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा को प्राथमिकता दी है, ताकि किसी भी तरह का हंगामा न हो और सुरक्षा व्यवस्था में कोई खलल न पड़े।

मुंबई पुलिस की एडवाइजरी में कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं:

  1. अश्लील शब्दों या नारों का उच्चारण: सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के अश्लील शब्द या नारे लगाने पर रोक है। साथ ही, अश्लील गाने बजाने की अनुमति नहीं है।
  2. अश्लील सामग्री का प्रचार: किसी भी पोस्टर, चित्र, नकल या सामग्री का प्रदर्शन जो किसी की प्रतिष्ठा, शालीनता या नैतिकता को ठेस पहुंचाए, उसे पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।
  3. रंगीन पानी, रंग या पाउडर फेंकना: राहगीरों पर रंगीन पानी, रंग या पाउडर फेंकने या छिड़कने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  4. रंगीन गुब्बारे: रंगीन या सामान्य पानी से भरे गुब्बारे बनाना और फेंकना भी प्रतिबंधित किया गया है।
  5. जबरन चंदा वसूलना: होली और रंगपंचमी के नाम पर जबरन चंदा वसूलने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई पुलिस की इस एडवाइजरी का उद्देश्य शहर में शांति बनाए रखना और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top