Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

खौफनाक वीडियो: नोएडा में थार चालक ने मचाया आतंक, सामने आने वाले को मारी टक्कर और…

खौफनाक वीडियो: नोएडा में थार चालक ने मचाया आतंक, सामने आने वाले को मारी टक्कर और…

नोएडा के फेज वन थाना क्षेत्र के सेक्टर 16 स्थित कार मार्केट में बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें थार कार चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारी और फरार हो गया।

थार की चपेट में आए कई वाहन
वीडियो में एक काली थार कार का चालक लापरवाही से विपरीत दिशा में गाड़ी चलाते हुए, एक वैगन आर समेत कई वाहनों को टक्कर मारते हुए फरार होता दिखाई दे रहा है। थार की चपेट में कई वाहन आ जाते हैं और दुर्घटनाओं की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

दिल्ली का रहने वाला है आरोपी कार चालक
यातायात पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की, तो वीडियो सेक्टर 16 के कार मार्केट का पाया गया। डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक दिल्ली का रहने वाला है। वह अपनी थार कार में स्पीकर लगवाने के लिए कार मार्केट आया था, जहां उसकी स्पीकर लगाने वालों के साथ वाद-विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद चालक ने गाड़ी लापरवाही से चलाते हुए हादसा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top