Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: आनंद विहार की झुग्गी में लगी भीषण आग, 3 की जिंदा जलकर मौत

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: आनंद विहार की झुग्गी में लगी भीषण आग, 3 की जिंदा जलकर मौत

दिल्ली में दर्दनाक आग हादसा: आनंद विहार की झुग्गी में लगी भीषण आग, 3 की जिंदा जलकर मौत

दिल्ली के आनंद विहार इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक झुग्गी बस्ती में देर रात भीषण आग लग गई। यह घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब सवा 2 बजे हुई। आग ने देखते ही देखते झुग्गी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

दिल्ली फायर सेवा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना एजीसीआर एन्क्लेव केंद्रीय विद्यालय के पास स्थित झुग्गी बस्ती में घटी। आग लगने की सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक तीन लोगों की जान जा चुकी थी।

मलवे से 3 शव बरामद
दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के बाद मलबे में तीन जलते हुए शव पाए। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के तीन व्यक्तियों के रूप में हुई। मृतकों में 34 वर्षीय जग्गी कुमार (बांदा), 36 वर्षीय श्याम सिंह और 35 वर्षीय कांता प्रसाद (औरैया) शामिल हैं। इसके अलावा, एक अन्य व्यक्ति, 32 वर्षीय नितिन सिंह (विजय नगर, गाजियाबाद), जो उसी टेंट में सो रहा था, आग से बचने में सफल रहा।

नितिन सिंह की सूझबूझ ने बचाई जान
घटना के वक्त, नितिन सिंह ने बताया कि श्याम सिंह ने सबसे पहले आग देखी और सभी को जगाने की कोशिश की। श्याम सिंह ने टेंट से बाहर निकलने के लिए ताला खोलने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसी दौरान, नितिन सिंह ने किसी तरह टेंट से बाहर निकलने में सफलता पाई, जबकि बाकी तीन लोग आग की चपेट में आकर जल गए। नितिन सिंह के पैरों में हल्की चोटें आईं और शरीर पर मामूली जलन भी हुई।

बताया गया है कि आग के दौरान एक गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे आग और भयंकर हो गई। यह घटना झुग्गी बस्तियों में सुरक्षा व्यवस्था और बचाव उपायों की गंभीर आवश्यकता को उजागर करती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top