महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के पृष्ठभूमि में राज्य में राजनीति गरमाती जा रही है। राजनीतिक दलों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। दिन-ब-दिन महाविकास अघाड़ी और महायुति के बीच का संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है।इसी बीच मुंबई में शिंदे गुट और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव होने की खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिंदे का काफिला मुंबई में कांग्रेस नेता नसीम खान के कार्यालय के पास से गुजर रहा था। तभी उनके कार्यालय के बाहर कुछ कार्यकर्ताओं ने “देशद्रोही” और “गद्दार” जैसे नारे लगाना शुरू कर दिए।
