महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनावी प्रचार कर रहे है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन गडकरी ने काटोल में भाजपा प्रत्याशी चरणसिंह ठाकुर के लिए एक रैली को संबोधित किया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस ही थी जिसने अपने स्वार्थ के लिए संविधान को ‘‘तोड़ा-मरोड़ा” और अब वह इसका दोष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मढ़ रही है। गडकरी ने काटोल में भाजपा प्रत्याशी चरणसिंह ठाकुर के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा न तो डॉ. बी. आर. आंबेडकर का संविधान बदलेगी और न ही किसी को ऐसा करने देगी।
