मध्य प्रदेश स्थापना के 69वें वर्ष को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए बुधवार को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन सुबह 9:45 बजे लाल परेड ग्राउंड में किया जा रहा है।कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री मोहन यादव ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद राष्ट्रगान होगा। समारोह में आर्मी उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा।समारोह में मध्य प्रदेश का राज्य गान और मध्य प्रदेश के राज्य खेल मलखंब का प्रदर्शन भी किया जाएगा। साथ ही मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रदर्शन के साथ बैंड की प्रस्तुति भी दी जाएगी।
