Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

त्रस्त पिता ने की शराबी बेटे की हत्या

नागपुरः वाठोड़ा थाने के तहत दिघोरी, समतानगर इलाके में शराबी बेटे से त्रस्त पिता ने उसकी हत्या कर दी. इसके बाद हत्या की वारदात को छिपाने के लिए बड़े बेटे की मदद से खून के निशान धोकर शव को घर में ही रखकर दूसरे दिन रिश्तेदारों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया. लेकिन बेटे का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किए जाने की गुप्त जानकारी मिलते ही वाठोड़ा पुलिस भी दिघोरी घाट पहुंच गई. जिसके बाद हत्या की वारदात का खुलासा हो गया. मृतक मोहित पंढरी हत्तीमारे (22) है जबकि आरोपियों में पिता पंढरी राजाराम हत्तीमारे (55) और बड़ा बेटा तुषार पंढरी हत्तीमारे (24) का समावेश है. पंढरी और उनका बड़ा बेटा तुषार सेंट्रिंग का काम करते हैं लेकिन छोटा बेटा मोहित शराब का आदी होने से कोई काम नहीं करता था. हमेशा ही मोहित शराब पीने के लिए पिता से पैसे मांगा करता था. पिता के पैसे देने से इनकार करने पर विवाद करता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top