महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के अंधेरी में एक 14 मंजिला इमारत में आज यानी बुधवार सुबह आग लग गई। यह आग बिल्डिंग के 10वें फ्लोर पर आज सुबह करीब 8 बजे लगी लगी।वहीं घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। यहां 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर जैसे तैसे काबू पा लिया गया। इस आग से 3 लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने इन्हे मृत घोषित कर दिया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही इस पर कोई जानकारी दी जा सकता है।
