जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। गोलीबारी में सेना के तीन जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं, दिल्ली के वसंत कुंज साउथ के रंगपुरी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी चार बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली। मुंबई में आंतकी हमले के खतरे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई पुलिस ने इसको लेकर सुरक्षा बढ़ा दी है।
