मोगा के अजीतवाल में अवैध संबंध के चलते एक व्यक्ति ने मंगलवार रात एक 50 वर्षीय महिला के सिर पर वार करके हत्या कर दी। महिला करीब 15 साल से पति से अलग होकर अपने प्रेमी मनी के साथ गांव रोडे में रह रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी गांव बुग्गीपुरा निवासी रेशम सिंह के साथ हुई थी। उनके पास तीन बेटे भी हैं। रेशम शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इस दौरान उसके मनी के साथ उसके अवैध संबंध बन गए। वह अपने करीब 15 साल पहले अपने पति को छोड़कर मनी के साथ रहने लग गई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात को मनी और महिला के बीच काफी झगड़ा हो रहा था।
