Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

महाराष्ट्र: अक्षय शिंदे एनकाउंटर पर सियासी बवाल

जहां महाराष्ट्र के बदलापुर में नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण मामले के मुख्य आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर पर सियासत तेज है. वहीं आरोपी अक्षय शिंदे के परिवार के सदस्यों ने पुलिस के इस दावे को चुनौती दी है कि पहले अक्षय ने एक पुलिसकर्मी पर गोली चलायी जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिससे उसकी मौत हो गयी। शिंदे के परिजनों ने यह भी दावा किया कि पुलिस ने यौन शोषण मामले में जुर्म कबूलने के लिए उस पर दबाव भी बनाया था।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीते सोमवार रात को कहा कि शिंदे की मौत संबंधी घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। ठाणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिंदे का शव ठाणे में कलवा सिविक अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार की सुबह पड़ोसी मुंबई में सरकारी जेजे हॉस्पिटल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि जे जे हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top