भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने सोमवार को मुंबई के बांद्रा क्षेत्र में बम्बई उच्च न्यायालय के नए परिसर की आधारशिला रखी। दक्षिण मुंबई में मौजूदा उच्च न्यायालय भवन के पत्थरों को नींव में शामिल किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार, उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय समारोह में शामिल हुए।
उच्च न्यायालय के नए परिसर में विशाल अदालत कक्ष, न्यायाधीशों और रजिस्ट्री कर्मियों के लिए कक्ष, एक मध्यस्थता केंद्र, एक सभागार, पुस्तकालय तथा कर्मचारियों, वकीलों और वादियों के लिए अनेक सुविधाएं होंगी।