आज मुंबई यूनिवर्सिटी सीनेट के चुनाव होने को है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने निर्देश के अनुसार चुनाव 22 सितंबर रविवार के बजाय आज 24 सितंबर को होगा। इसके पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई की थी। तब मुंबई यूनिवर्सिटी ने शहर में कानून व्यवस्था का हवाला दिया था। अदालत से मांग की गयी कि शहर के माहौल को देखते हुए दो दिन का और समय दिया जाये। मुंबई यूनिवर्सिटी के अनुरोध को हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया था।
